Australia News: विक्टोरिया की प्रीमियर ने ‘दल बाबा बिधि चंद जी खालसा कैंटोनमेंट’ में टेका मत्था
नई दिल्ली,15 जुलाई, 2026 (विश्ववार्ता) ऑस्ट्रेलिया की विक्टोरिया की प्रीमियर जैसिंटा एलन ने मेलबर्न के प्लम्पटन में ‘दल बाबा बिधि चंद जी खालसा कैंटोनमेंट’ गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेका। इस दौरान उन्होंने गुरु घर में हाजिरी लगाते हुए गुरबानी कीर्तन का भी आनंद लिया। मत्था टेकने के बाद, प्रीमियर जैसिंटा एलन ने श्रद्धालुओं से बातचीत भी की और फिर गुरु घर के लंगर में सेवा की। इस मौके पर सिडेनहैम के उम्मीदवार यूरस डेसिक भी उनके साथ मौजूद थे।
इसके बाद, प्रीमियर ने ‘खालसा कैंटोनमेंट स्पोर्ट्स क्लब’ के खेल के मैदान का भी दौरा किया और वहां चल रही गतिविधियों का जायजा लिया। इस दौरान गुरुद्वारा मैनेजमेंट ने प्रीमियर के साथ विक्टोरिया के सिख समुदाय से जुड़े जरूरी मुद्दों पर चर्चा की। इसके साथ ही, उन्हें गुरुद्वारा साहिब द्वारा किए जा रहे धार्मिक, सामाजिक और जनकल्याण के कामों से भी अवगत कराया गया।
इस दौरे के दौरान, प्रीमियर जैसिंटा एलन को सिख इतिहास और परंपराओं के बारे में जानकारी दी गई और गुरु घर की तरफ से उन्हें सिरोपा देकर सम्मानित किया गया। Premier of Victoria pays obeisance at ‘Dal Baba Bidhi Chand Ji Khalsa Cantonment’
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























