Haryana के इस जिले मे Police ने फायरिंग केस में लिया बड़ा एक्शन
तीन गिरफ्तार, छह पुलिसकर्मी सस्पेंड
चंडीगढ, 8 अगस्त, 2026 (विश्ववार्ता) dadri firing case हरियाणा में चरखी दादरी शहर सिटी थाने के सामने हुई फायरिंग मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी रोहित कातिया को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक लोगेश कुमार ने कोर्ट परिसर के मुख्य गेट पर तैनात क्विक रिस्पॉन्स टीम (क्यूआरटी) के छह पुलिसकर्मियों को लापरवाही बरतने पर निलंबित कर दिया है। डीएसपी धीरज कुमार ने पत्रकारों से बात करते हुए पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि फायरिंग की घटना में शामिल आरोपी बौंद-कलानौर लिंक रोड से गुजरने वाले हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू की। इसी दौरान सफेद रंग की कार को रुकने का इशारा किया गया। पुलिस के मुताबिक, कार से उतरते ही आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। आरोपी की एक गोली पुलिस के सरकारी वाहन के बंपर पर लगी।
Haryana Police
फायरिंग की वारदात कोर्ट परिसर से निकलने के बाद करीब 50 मीटर दूर सिटी थाने के सामने हुई थी। कोर्ट परिसर और उसके आसपास सुरक्षा की जिम्मेदारी क्यूआरटी टीम की होती है। इसी लापरवाही के चलते एसपी ने मुख्य गेट पर तैनात छह पुलिसकर्मियों को निलंबित किया है। पुलिस अब मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। Haryana Police dadri firing case
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























