फुटबॉलर Cristiano Ronaldo ने गर्लफ्रेंड जॉर्जिना से की शादी
लॉस एंजिल्स, दिल्ली, 12 अगस्त, 2026 (विश्ववार्ता) फुटबॉल स्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने पुर्तगाल में एक प्राइवेट सेरेमनी में अपनी लॉन्ग-टाइम गर्लफ्रेंड जॉर्जिना रोड्रिगेज से शादी की। रोनाल्डो और जॉर्जिना 2016 में मैड्रिड में मिले थे और तब से साथ हैं। उनके चार बच्चे हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी अंगूठियां दिखाते हुए फोटो भी शेयर की हैं। 41 साल के पुर्तगाली फुटबॉल स्टार ने 11 अगस्त, 2026 को पुर्तगाल के कास्केस में एक सिविल सेरेमनी में अपनी लॉन्ग-टाइम पार्टनर, मॉडल रोड्रिगेज से शादी की। Cristiano Ronaldo
रोनाल्डो और जॉर्जिना ने ठीक एक साल पहले, 12 अगस्त, 2025 को सगाई की थी। उस समय, जॉर्जिना ने इंस्टाग्राम पर सगाई की अंगूठी की एक फोटो शेयर की थी। रोनाल्डो और जॉर्जिना 10 साल से डेटिंग कर रहे हैं। उन्होंने 2017 की शुरुआत में अपने रिश्ते को कन्फर्म किया था।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























