Corona : देश में एक बार फिर कोरोना के मामले आने लगे सामने
इस राज्य मे कोरोना से 46 साल के आदमी की मौत
चंडीगढ, 9 जुलाई, 2026 (विश्ववार्ता) देश में एक बार फिर कोरोना के मामले सामने आने लगे हैं। आंध्र प्रदेश के कडप्पा में चार दिन इलाज चलने के बाद एक 46 साल के आदमी की Covid-19 से मौत हो गई।
मिली जानकारी के मुताबिक, उसे पिछले महीने वेल्लोर के CMC हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। उसका Covid टेस्ट पॉजिटिव आया था। 4 दिन इलाज चलने के बाद उसकी मौत हो गई। हेल्थ ऑफिसर ने बताया कि मरीज के फेफड़े खराब हो गए थे। मरीज को कंटेनमेंट जोन में रखा गया था। उसके संपर्क में आए लोगों की भी तलाश की जा रही है। इलाके में सैनिटाइजेशन भी शुरू कर दिया गया है। Corona cases started
आपको बता दें कि कडप्पा और तिरुपति जिलों में 5 और पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। मेडिकल एजुकेशन डायरेक्टर ने राज्य के सरकारी अस्पतालों से आइसोलेशन बेड, ICU बेड, ऑक्सीजन, वेंटिलेटर, दवाइयां, रैपिड टेस्ट किट, एंबुलेंस और मेडिकल स्टाफ की उपलब्धता की जानकारी मांगी है।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























