पंजाब में राजनीतिक हलचल: चंडीगढ़ में Punjab Congress का प्रदर्शन आज
एक मंच पर दिखाई दे सकते है विरोधी खेेमे!
चंडीगढ, 15 सिंतबर, 2026 (विश्ववार्ता) आज चंडीगढ़ में पंजाब कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट की अगुवाई में होने वाले प्रदर्शन में चरणजीत सिंह चन्नी, सुखजिंदर सिंह रंधावा और अमरिंदर सिंह राजा वडिंग जैसे नेता एक मंच पर दिखाई देंगे।
पंजाब के संगरूर में वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा से ड्रग्स को लेकर सवाल पूछने वाले गुलजार सिंह के सुसाइड मामले को लेकर ये प्रदर्शन किया जा रहा है। इस प्रदर्शन के दौरान पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सरकारी आवास का घेराव करने के लिए कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता चंडीगढ़ के सेक्टर 15 स्थित कांग्रेस भवन में सुबह 11 बजे इकट्ठा होने के बाद निकलेंगे।
पंजाब कांग्रेस के सभी गुटों के नेताओं ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए अपील जारी की है कि वो बड़ी संख्या में इस प्रदर्शन में शामिल हों।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























