
Punjab में कांग्रेस नेता के बेटे ने की आत्महत्या
चंडीगढ़, 30 मार्च, (विश्व वार्ता) बठिंडा के मौर मंडी से विधानसभा चुनाव लड़ चुके कांग्रेस नेता सुखराज नट के बेटे दविंदर नट ने आत्महत्या कर ली है। दविंदर ने रविवार देर रात अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से खुद को गोली मार ली। आत्महत्या करने से पहले उसने एक वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसमें उसने चंडीगढ़ के एक बिल्डर पर गंभीर आरोप लगाए। Congress leader’s
दविंदर ने आरोप लगाया कि बिल्डर ने 4 करोड़ की धोखाधड़ी की है, जिसकी वजह से उसे आत्महत्या करने पर मजबूर होना पड़ा। वीडियो में उसने अपील की कि उसके परिवार को न्याय मिले। इसके बाद उसने अपनी 30 बोर की बंदूक से खुद को गोली मार ली। दविंदर नट पेशे से वकील था। Congress leader’s
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, शव को अपने कब्जे में लिया और जांच शुरू कर दी।
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in






















