Commonwealth Games 2026 : जदुमणि सिंह ने कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता सिल्वर मेडल
नई दिल्ली, 1 अगस्त 2026 (विश्ववार्ता): ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का आज 10वां दिन है। भारतीय बॉक्सर जदुमणि सिंह ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीता है। जदुमणि पुरुषों के 55 kg वेट कैटेगरी के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के झाई डिक्सन से एकमत फैसले से 0-5 से हार गए। jadumani singh wins silver
जदुमणि ने पहला राउंड स्प्लिट डिसीजन से जीता था, लेकिन डिक्सन ने अगले दो राउंड में जोरदार वापसी की और गोल्ड मेडल जीतने में सफल रहे। जदुमणि से पहले प्रीति और जैस्मीन ने भारत को बॉक्सिंग में गोल्ड मेडल दिलाया था। जदुमणि के सिल्वर मेडल जीतने के बाद भारत ने अब तक बॉक्सिंग में तीन मेडल जीते हैं। Commonwealth Games 2026
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/






















