स्कॉटलैंज के ग्लास्गो में चल रहे राष्ट्रमंडल खेल 2026 में दो एथलेटिक्स पदक जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने गुलवीर सिंह
गुलवीर सिंह ने कौन सा इतिहास रचा ?
दिल्ली, 2 अगस्त, 2026 (विश्ववार्ता) मौजूदा एशियाई चैंपियन गुलवीर सिंह इससे पहले 28 जुलाई को 10,000 मीटर दौड़ में रजत पदक जीत चुके थे। शनिवार को उन्होंने 5000 मीटर स्पर्धा में 13 मिनट 24.95 सेकंड का समय निकालकर कांस्य पदक अपने नाम किया। केन्या के मैथ्यू किपचुम्बा किपसांग ने 13:23.61 के समय के साथ स्वर्ण पदक जीता, जबकि ऑस्ट्रेलिया के काई रॉबिन्सन ने 13:24.70 के साथ रजत पदक हासिल किया। Commonwealth Games 2026 in Glasgow, Scotland.
गुलवीर ने अंतिम लैप में शानदार दौड़ लगाते हुए केन्या के कॉर्नेलियस केम्बोई को सिर्फ 0.04 सेकंड से पीछे छोडक़र कांस्य पदक जीता। हालांकि उनका समय उनके राष्ट्रीय रिकॉर्ड 12:59.77 और इस सत्र के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 13:03.93 से पीछे रहा।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























