

Cold wave warning : Punjab, Haryana और पूर्वी राजस्थान में शीतलहर की चेतावनी
हिमाचल में बर्फबारी के आसार, जानें अब कैसा रहेगा मौसम
चंडीगढ, 5 दिसंबर 2025 (विश्व वार्ता): Cold wave warning देशभर में मौसम का असर तेजी से दिखाई दे रहा है। पहाड़ों में बर्फबारी के बाद झारखंड, हरियाणा सहित कई राज्यों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। Weather Update:,
मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश के तीन जिलों (चंबा, कांगड़ा और कुल्लू) के ऊंचे पहाड़ी इलाकों में शुक्रवार और रविवार को हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने बिलासपुर जिले में भाखड़ा बांध वाले क्षेत्र के कुछ हिस्सों और इसके आसपास तथा मंडी जिले में बल्ह घाटी के कुछ हिस्सों में शनिवार सुबह तक घने कोहरे की चेतावनी दी है। बुधवार शाम से पिछले 24 घंटों में राज्य में शुष्क मौसम देखा गया, लेकिन हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले और आदिवासी क्षेत्रों में शीतलहर जारी रही। Cold wave warning
मौसम विभाग के अनुसार, बिलासपुर और मंडी में घना कोहरा छाया रहा, जबकि सुंदरनगर में मध्यम कोहरा छाया रहा। लाहौल-स्पीति का ताबो रात में सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान शून्य से 7.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। इसके बाद कुकुमसेरी में शून्य से चार डिग्री नीचे, समधो में शून्य से 3.9 डिग्री नीचे और कल्पा में शून्य से 0.6 डिग्री सेल्सियस नीचे तापमान दर्ज किया गया। सोलन दिन में सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। Cold wave warning
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in




















