
Cold wave Punjab : पहाड़ों पर भारी बर्फबारी, पंजाब- चंडीगढ़ में आज कोहरे और शीतलहर का अलर्ट
पंजाब में हल्की से मध्यम बारिश की जताई संभावना
चंडीगढ, 25 जनवरी, 2026 (विश्ववार्ता)Cold wave Punjab पंजाब में मौसम विभाग की ओर से रविवार के लिए घने कोहरे और और शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। पंजाब में पिछले दो दिनों से मौसम के बिगड़े मिजाज ने ठंड का सितम बढ़ा दिया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज भी पंजाब में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही राज्य में घना कोहरा छाए रहने की आशंका है। Weather News,
इस दौरान पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर और मोहाली में कुछ स्थानों पर घना कोहरा छा सकता है। मौसम विभाग की मानें तो 25 जनवरी को न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक नीचे जा सकता है. वहीं, अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस तक ऊपर जा सकता है।
हालांकि, आसमान में बादल छाए रहेंगे और सुबह कुछ कोहरा भी देखने को मिल सकता है. 26 जनवरी को मौसम में और गिरावट दर्ज होने की संभावना है. गणतंत्र दिवस के अवसर पर न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक नीचे जा सकता है. हालांकि, अधिकतम तापमान में 1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। Weather News,
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in























