

cold wave continues : उत्तर भारत में पहाड़ों पर भारी बर्फबारी और मैदानी इलाकों में कई राज्यों पर तेज बरसात के जल्द आसार
भीषण कोहरे का अलर्ट
मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए गंभीर चेतावनी जारी की
दिल्ली, 16 जनवरी, 2026 (विश्ववार्ता) cold wave continues उत्तर-पश्चिम भारत के राज्यों में पिछले कई दिनों से जारी हाड़ कंपाने वाली ठंड और शीतलहर से अब जल्द राहत मिलने वाली है। IMD ने कई राज्यों में आने वाले 3 दिनों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है जिससे मैदानी इलाकों में बारिश के साथ-साथ पहाड़ों पर भारी बर्फबारी के आसार हैं। 18, 19 व 20 जनवरी तक उत्तर भारत में भी नए मौसमी सिस्टम का असर रहेगा और उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब के कुछ जिलों में मौसम करवट लेगा। इस दौरान यहां बादल छाए नजर आएंगे और कहीं-कहीं हल्की से मध्यम स्तर की बारिश दर्ज की जाएगी। मौसम विभाग की मानें को अगले 4 से 5 दिन दिल्ली से लेकर बिहार तक पाला गिरने, शीतलहर चलने और घने कोहरे की स्थिति बने रहने की संभावना है, जिससे दिन भी काफी सर्द (Cold Day) रहेंगे। उधर, पूर्वोत्तर, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, झारखंड और मध्य प्रदेश में कोहरे और सर्द हवाओं के कारण कड़ाके की ठंडक महसूस की जाएगी। स्काईमेट ने तमिलनाडु समेत एक दो राज्यों में मध्यम बारिश का भी पूर्वानुमान जारी रखा है। cold wave continues
मौसम विभाग ने 16 से 20 जनवरी के बीच उत्तर भारत के अलग-अलग राज्यों के लिए पूर्वानुमान जारी किया है:
पहाड़ी राज्य (16-20 जनवरी): जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश और व्यापक स्तर पर बर्फबारी होने की संभावना है।
मैदानी इलाके (18-20 जनवरी): पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में बारिश का दौर शुरू होगा।
स्थितिक्षेत्रसमय सीमाभारी बर्फबारीजम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड16 – 20 जनवरीहल्की बारिशपंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान18 – 20 जनवरीघना कोहराउत्तर भारत और बिहारअगले 5-6 दिनशीतलहरराजस्थान, यूपी, हरियाणा, ओडिशा16 जनवरी तक cold wave continues
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in























