Cockroach Janata Party का आज पुलिस बर्बरता के खिलाफ देशभर में राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन
कहा ये प्रदर्शन देश के सभी राज्यों और उनके जिलों में होगा
सीजेपी ने लोगों ने से की ये अपील
चंडीगढ, 24 जुलाई, 2026 (विश्ववार्ता) कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने गुरुवार को बड़ा ऐलान किया है। ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ अब देशभर में शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करने जा रही है। पार्टी की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी पोस्टर के मुताबिक, शुक्रवार (24 जुलाई) को देश के हर जिले में प्रदर्शन आयोजित करने की अपील की गई है।
पार्टी ने अपने आह्वान में कहा कि प्रदर्शन का उद्देश्य देशभर में पुलिस बर्बरता के पीड़ितों के साथ एकजुटता दिखाना है। पोस्टर में ‘Every District. One Day. One Demand’ का नारा देते हुए छात्र संगठनों और अन्य संगठनों से मिलकर प्रदर्शन आयोजित करने की अपील की गई है। Cockroach Janata Party
सीजेपी पोस्टर के मुताबिक, प्रदर्शन के दौरान आयोजकों को संबंधित प्रशासन से आवश्यक अनुमति और लॉजिस्टिक्स के लिए समन्वय करने को कहा गया है। इसके अलावा, प्रदर्शन स्थल पर छात्रों की मांगों को पढ़कर सुनाने और पुलिस बर्बरता के पीड़ितों के प्रति एकजुटता जताने की अपील की गई है।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























