National News: कॉकरोच जनता पार्टी का आज प्रोटेस्ट
– अभिजीत दीपके सुबह 8 बजे दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचेंगे
– कॉकरोच जनता पार्टी केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रही है
– पेपर लीक और परीक्षाओं में गड़बड़ी के खिलाफ प्रोटेस्ट
चंडीगढ, 6 जून (विश्ववार्ता) कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) आज दिल्ली के जंतर-मंतर पर अपना प्रोटेस्ट करेगी। आपको बता दें कि यह प्रोटेस्ट NEET-UG पेपर लीक और CBSE, CUET, और SSC-GD जैसी परीक्षाओं में गड़बड़ी के खिलाफ है। कॉकरोच जनता पार्टी केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रही है।
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके सुबह 8 बजे दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वे शुक्रवार को US से निकले थे। उन्होंने X पर लिखा, “अपनी किस्मत संविधान के हाथों में छोड़कर, मैं भारत जा रहा हूं।” वहां से वे सीधे पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन जाएंगे और जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट करने की परमिशन मांगेंगे।
पहले अभिजीत दीपके ने अपने सपोर्टर्स से एयरपोर्ट आने की अपील की थी, लेकिन भीड़ बढ़ने और आम लोगों को परेशानी से बचाने के लिए बाद में अभिजीत ने अपने सपोर्टर्स से पुलिस स्टेशन जाने की अपील की और कहा कि एयरपोर्ट पर इकट्ठा होने की कोई ज़रूरत नहीं है। इतना ही नहीं, CJP ने प्रोटेस्ट में शामिल सपोर्टर्स के लिए गाइडलाइंस भी जारी की हैं।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























