Cockroach Janata Party के ‘चलो संसद’ विरोध मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस बल में हुई झड़प
भीड़ को काबू करने और तितर-बितर करने के लिए RAF कर्मियों और पुलिस ने किया लाठीचार्ज
वांगचुक बोले- मुझे डिस्चार्ज करें, मार्च में जाना है
चंडीगढ, 20 जुलाई, 2026 (विश्ववार्ता) ‘Challo Sansad’ protest march दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के ‘चलो संसद’ विरोध मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस बल में झड़प हुई है. इस दौरान भीड़ को काबू करने और तितर-बितर करने के लिए रैपिड एक्शन फ़ोर्स (RAF) कर्मियों और पुलिस ने लाठीचार्ज किया. प्रदर्शनकारी अपने मार्च को लेकर आगे बढ़ने में लगे हुए थे. वांगचुक सफदरजंग अस्पताल में भर्ती हैं। आज उनकी भूख हड़ताल का 23वां दिन है। वांगचुक ने अस्पताल को पत्र लिखकर कहा, ‘संसद मार्च में जाना है, मुझे डिस्चार्ज करें
दिल्ली पुलिस की ओर से CJP के ‘चलो संसद’ मार्च को देखते हुए 19 जुलाई की रात ही एक पब्लिक एडवाइजरी जारी की गई. जिसमें बताया गया कि जंतर-मंतर रोड पर तय प्रोटेस्ट साइट को छोड़कर, नई दिल्ली डिस्ट्रिक्ट में सेक्शन 163 BNSS के तहत रोक के आदेश लागू है. 20 जुलाई 2026 को पार्लियामेंट तक किसी भी प्रपोज़्ड मार्च के लिए कोई परमिशन नहीं मांगी गई है और न ही दी गई है. दिल्ली पुलिस ने चेतावनी दी कि लोग किसी भी बिना इजाज़त के इकट्ठा होने या जुलूस में हिस्सा न लें और लागू आदेश का सम्मान करें और पब्लिक शांति, सेफ्टी और सिक्योरिटी बनाए रखने में दिल्ली पुलिस का साथ दें.
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























