Cockroach Janata Party आज करेगी जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट
चंडीगढ़, 20 जून (विश्व वार्ता) ‘Cockroach Janata Party कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के फाउंडर अभिजीत दीपके आज दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET पेपर लीक और एग्जामिनेशन सिस्टम में गड़बड़ियों को लेकर प्रोटेस्ट करेंगे। उन्होंने इससे पहले 6 जून को जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट किया था। CJP पहले ही पुणे, लखनऊ, अमृतसर, हैदराबाद, बेंगलुरु, जयपुर और नागपुर में प्रोटेस्ट कर चुकी है।
शुक्रवार को दीपके ने प्रधानमंत्री मोदी को लेटर लिखकर उन NEET स्टूडेंट्स के परिवारों के लिए ₹1 करोड़ के मुआवजे की मांग की, जिन्होंने सुसाइड किया था। उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की भी मांग की।
उन्होंने लिखा कि देश का मौजूदा माहौल युवाओं की जिंदगी और मेंटल हेल्थ पर असर डाल रहा है। री-एग्जाम के बावजूद स्टूडेंट्स के सुसाइड बंद नहीं हुए हैं, और सरकार को इस समस्या की जड़ को ठीक करने की जरूरत है। उन्होंने चेतावनी दी कि कार्रवाई न होने से स्टूडेंट्स और पेरेंट्स में और फ्रस्ट्रेशन बढ़ सकती है। Cockroach Janata Party
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























