

CM Yogi Adityanath को PM Modi ने इस अंदाज़ में दी Birthday की बधाई …
गृह मंत्री अमित शाह सहित कई नेताओं ने दी बधाई
चंडीगढ, 5 जून (विश्ववार्ता) The Prime Minister extended birthday greetings: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और गोरक्षपीठ के पीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ आज अपना 54वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर सुबह से ही सियासी गलियारों से लेकर आम जनता तक, उन्हें बधाई देने का सिलसिला लगातार जारी है। सोशल मीडिया से लेकर जमीन तक सीएम योगी के प्रति लोगों का उत्साह साफ देखा जा सकता है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को उनके जन्मदिन पर बधाई दी और राज्य के विकास तथा प्रगति के लिए किए जा रहे उनके प्रयासों की सराहना की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ (पूर्व में ट्विटर) पर बधाई देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि “उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। राज्य की प्रगति की दिशा में उनका काम बेहद सराहनीय है। उन्होंने हमेशा लोगों के जीवन स्तर को सुधारने और चौतरफा विकास सुनिश्चित करने पर ध्यान केंद्रित किया है। मैं उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूँ।” pm modi wishes cm yogi adityanath on 54th birthday
योगी आदित्यनाथ का भिक्षु से मुख्यमंत्री तक का सफर
योगी आदित्यनाथ का मूल नाम अजय सिंह बिष्ट है और उनका जन्म 5 जून 1972 को उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल के पंचूर गाँव में हुआ। 1990 के दशक में उन्होंने अयोध्या में राम मंदिर आंदोलन में शामिल होने के लिए अपना घर छोड़ दिया। इस दौरान, वे गोरखपुर के प्रसिद्ध गोरखनाथ मठ के तत्कालीन प्रमुख महंत अवैद्यनाथ के शिष्य बन गए। वर्तमान में, वे इस मठ के महंत (मुख्य पुजारी) हैं। वह बीजेपी के एक वरिष्ठ नेता हैं। 1998 में वे गोरखपुर निर्वाचन क्षेत्र से पहली बार लोकसभा के लिए चुने गए थे। इसके बाद उन्होंने लगातार चार बार और इस सीट पर जीत हासिल की।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























