National: : तमिलनाडु के CM विजय का बड़ा ऐलान
गरीब परिवारों को साल में मिलेंगे 3 फ्री LPG सिलेंडर
तमिलनाडु, 24 अगस्त (विश्व वार्ता): Tamil Nadu CM Vijay’ ने तमिलनाडु विधानसभा में कई बड़े ऐलान किए हैं। सरकार ने ‘अन्नपूर्णी सुपर सिक्स’ स्कीम के तहत 2.5 लाख से कम इनकम वाले परिवारों को साल में 3 फ्री LPG सिलेंडर देने का ऐलान किया है। यह स्कीम 2027 से शुरू होगी। 2.5 लाख रुपये से कम सालाना इनकम वाले परिवारों को इसका फायदा मिलेगा। सरकार के मुताबिक, इस स्कीम के दायरे में करीब 1.30 करोड़ परिवार आएंगे और इस पर हर साल करीब 4,000 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। बेनिफिशियरी पहले LPG सिलेंडर खरीदेंगे और रकम सीधे उनके बैंक अकाउंट में जमा हो जाएगी।
मुख्यमंत्री विजय ने महिलाओं के लिए फ्री बस सफर की सुविधा का भी ऐलान किया है। महिलाओं को एक्सप्रेस, LSS और डीलक्स बसों के साथ-साथ साधारण बसों में भी फ्री सफर की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा, ‘वेत्री पयाना थिट्टम’ के तहत महिलाओं को इंटर-डिस्ट्रिक्ट बसों में फ्री यात्रा की सुविधा भी दी जाएगी। इस स्कीम को 2 अक्टूबर से शुरू करने का ऐलान किया गया है। इसके साथ ही, ट्रांसजेंडर यात्रियों को फ्री बस यात्रा की सुविधा देने का ऐलान किया गया है। Tamil Nadu CM Vijay’s big announcement, poor families will get 3 free LPG cylinders in a year
मुख्यमंत्री विजय ने चेन्नई के परंदूर में प्रस्तावित नए एयरपोर्ट पर भी सरकार का रुख साफ किया। उन्होंने कहा कि सरकार एक ऐसी दूसरी जगह ढूंढ रही है, जहां एयरपोर्ट बनने से परिवारों पर असर न पड़े। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों ने परंदूर एयरपोर्ट का विरोध किया है और सरकार प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है। सरकार ने नए एयरपोर्ट के लिए कुछ दूसरी जगहों की भी पहचान की है।
इसके साथ ही, चेन्नई के मौजूदा मीनांबक्कम एयरपोर्ट पर नया टर्मिनल-5 बनाने का भी ऐलान किया गया है। मुख्यमंत्री विजय ने कहा कि किसान देश की रीढ़ हैं और विकास के नाम पर उनके हितों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























