
Bihar News : CM Samrat Choudhary को मिली जान से मारने की धमकी…
आरोपी हुआ गिरफ्तार
चंडीगढ़, 17 अप्रैल, (विश्व वार्ता) बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को गुजरात से गिरफ्तार कर लिया गया है। बिहार पुलिस उसे गुजरात से पटना लेकर आ रही है. उसने शपथ ग्रहण के दिन सम्राट चौधरी को धमकी दी थी।
सम्राट चौधरी को धमकी दिए जाने के बाद बिहार पुलिस केस दर्ज कर गुप्त तरीके से छानबीन कर रही थी. बता दें कि आरोपी ने शपथ ग्रहण के दिन फोन कर 24 घंटे के भीतर सीएम सम्राट चौधरी को जान से मारने की धमकी दी थी। सूचना मिलते ही संग्रामपुर पुलिस तुरंत एक्टिव हो गई. और आरोपी की तलाश शुरू कर दी।
बता दें कि मुख्यमंत्री को मोबाइल फोन पर जान से मारने की धमकी देने के मामले में बिहार के मुंगेर जिले के संग्रामपुर पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 351(2), 351(3), 351(4), 352, 353, 224 के तहत मामला दर्ज किया गया था।
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in





















