
CM Mann’ की सेहत पर हॉस्पिटल ने किया बयान जारी
चंडीगढ़, 15 फरवरी, 2026 (वर्ल्ड न्यूज़): CM Bhagwant Mann को मोहाली के फोर्टिस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान 15 फरवरी, 2026 को रूटीन मेडिकल चेक-अप के लिए फोर्टिस हॉस्पिटल मोहाली पहुंचे थे।
हॉस्पिटल की तरफ से जारी बुलेटिन के मुताबिक, मुख्यमंत्री को रूटीन चेक-अप के लिए हॉस्पिटल लाया गया था। वहां उनके सभी टेस्ट किए गए। जो ठीक आए। वह अभी थका हुआ महसूस कर रहे हैं और उन्हें स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की मॉनिटरिंग और सपोर्टिव केयर के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत स्थिर है और वह स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की टीम की देखरेख में हैं। DGP गौरव यादव और चीफ सेक्रेटरी भी हॉस्पिटल में मौजूद हैं।
आपको बता दें कि आज दोपहर CM ने संगरूर के धुरी में मौजूद श्री रंकेश्वर महादेव शिव मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस दौरान उनके साथ अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया भी मौजूद थे। तीनों नेताओं ने मंदिर में पूजा और हवन यज्ञ किया। इसके बाद उन्हें CM हेलीकॉप्टर से मोहाली लाया गया।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























