AAP के सांसदों के BJP में शामिल होने के मामले पर सीएम भगवंत मान आज President Draupadi Murmu से करेगे मुलाकात
चंडीगढ, 5 मई (विश्ववार्ता) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज यानि की पांच मई को President Draupadi Murmu से मुलाकात करेंगे। दरअसल, वह आम आदमी पार्टी के सात राज्यसभा सांसदों के भाजपा में शामिल होने के मामले में बात करेंगे। इधर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात के लिए 5 मई को ही दोपहर 12 बजे का समय मिला है।
आपको बता दें कि सीएम मान राष्ट्रपति से मिलकर आम आदमी पार्टी छोडऩे वाले 7 राज्यसभा सांसदों के संबंध में राइट टू रिकॉल की मांग करेंगे। वे बीजेपी में शामिल हुए पंजाब के राज्यसभा सदस्यों को वापस बुलाए जाने के संबंध में अपना पक्ष रखेंगे।
इधर मुलाक़ात के इस सिलसिले में राजनीतिक हलचल तब और तेज हो गई है, जब सेम दिन ही आगे-पीछे दोनों नेताओं को मिलने का समय दिया गया है और खासकर जब सीएम भगवंत मान से पहले राघव चड्ढा राष्ट्रपति से मुलाक़ात कर रहे हैं। President Draupadi Murmu
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in






















