
CM Mann ने अकाल तख्त के जत्थेदार से की बड़ी अपील
कहा 15 जनवरी को जब उनकी पेशी हो तो सभी चैनलों पर हो लाइव टेलीकास्ट
चंडीगढ, 8 जनवरी, 2026 (विश्ववार्ता) cm bhagwant mannसिख समुदाय की सबसे बड़ी संस्था श्री अकाल तख्त साहिब ने पंजाब (Punjab Breaking) के मुख्यमंत्री भगवंत मान को तलब किया है और जिसके जवाब में CM मान ने भी कहा है कि वह एक विनम्र सिख की तरह अकाल तख्त साहिब पर हाजिर होंगे। लेकिन अकाल श्री अकाल तख्त साहिब पर हाजिर होने से पहले उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ‘X’ पर एक पोस्ट करके श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार से एक खास अपील की है।
cm bhagwant mann
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ‘X’ पर एक पोस्ट में जत्थेदार से खास अपील की और कहा, “मुझे पूरी दुनिया से मैसेज आ रहे हैं कि 15 जनवरी को जब संगत गोलक का हिसाब लेगी..तो सभी चैनलों पर लाइव टेलीकास्ट होना चाहिए..मैं भी पूरी दुनिया की संगत की भावनाओं को समझता हूं और जत्थेदार साहिब से रिक्वेस्ट करता हूं कि मेरी बात को लाइव टेलीकास्ट करें ताकि संगत पल-पल और पैसे-पैसे से जुड़ी रहे..15 जनवरी को मिलते हैं..सबूत के साथ”
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/






















