Punjab CM भगवंत मान ने बेंगलुरु में श्री श्री रविशंकर से
की मुलाकात
– Arvind Kejriwal और Manish Sisodia भी रहे मौजूद
चंडीगढ़, 30 अगस्त (विश्व वार्ता): पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज बेंगलुरु में ‘आर्ट ऑफ लिविंग’ आश्रम में आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर से मुलाकात की। इस मौके पर आम आदमी पार्टी के नेशनल कन्वीनर अरविंद केजरीवाल और नेता मनीष सिसोदिया भी मौजूद थे। CM Bhagwant Mann meets Sri Sri Ravi Shankar in Bengaluru
मुलाकात के दौरान सभी नेताओं ने गुरुदेव का आशीर्वाद लिया। इस मौके पर समाज कल्याण, शिक्षा, मानसिक शांति और सांप्रदायिक सद्भाव को और मजबूत करने से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि मुलाकात के दौरान पंजाब समेत पूरे देश की तरक्की, खुशहाली और शांति की कामना की गई। उन्होंने कहा कि समाज में पॉजिटिव सोच, आपसी सद्भाव और शांति को बढ़ावा देना समय की जरूरत है। बेंगलुरु दौरे के दौरान हुई इस मुलाकात को आध्यात्मिकता और समाज कल्याण से जुड़े मुद्दों के संदर्भ में अहम माना जा रहा है।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























