
CM Bhagwant Mann ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात का मांगा समय
चंडीगढ, 25 अप्रैल (विश्ववार्ता)CM Bhagwant Mann News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात करने का समय मांगा है। ऐसी जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि सीएम मान पंजाब AAP के सभी विधायकों के साथ दिल्ली में राष्ट्रपति से मिलेंगे। वह 7 AAP सांसदों के पार्टी छोड़ने के मामले में राष्ट्रपति से मुलाक़ात करना चाह रहे हैं। इससे पहले सीएम मान ने कहा था कि गैर संवैधानिक, गैर कानूनी तरीके से नियमों के विपरीत जाकर 7 सांसद भाजपा में शामिल हुए हैं और यह कानूनी रूप से गलत है। इनपर दलबदल कानून के तहत कार्रवाई की जानी चाहिए।
सीएम मान राष्ट्रपति से मिलकर आम आदमी पार्टी छोड़ने वाले 7 राज्यसभा सांसदों के संबंध में संवैधानिक तौर से राइट टू रिकॉल की मांग करेंगे। वे BJP में शामिल हुए पंजाब के राज्यसभा सदस्यों के संबंध में अपना पक्ष रखेंगे. ज्ञात रहे कि पंजाब से AAP राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा के साथ संदीप पाठक, अशोक मित्तल, हरभजन सिंह, राजेंद्र गुप्ता, विक्रमजीत साहनी और स्वाती मालीवाल जैसे प्रभावशाली चेहरे आप छोड़कर बीजेपी के खेमे में चले गए हैं। CM Bhagwant Mann
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in






















