
Jammu and Kashmir मेे सुबह सुबह CIK Wing ने कुल इतने जिलो मे की छापेमारी
चंडीगढ, 16 दिसंबर, 2025 (विश्ववार्ता) Jammu and Kashmir पुलिस की काउंटर-इंटेलिजेंस कश्मीर की टीम ने आतंकवाद से जुड़े एक मामले में कश्मीर डिवीजन में कई जगहों पर छापेमारी की। जानकारी के मुताबिक, आतंकवाद से जुड़ी गतिविधियों की चल रही जांच के सिलसिले में घाटी के सात जिलों में छापे मारे गए। ये छापेमारी ऐसे लोगों के ठिकानों पर मारे गए जो आतंकवाद का ऑनलाइन महिमामंडन करते थे और युवाओं को कट्टरपंथी बनाकर आतंकवादी संगठनों में भर्ती करने की कोशिशें कर रहे थे। Jammu and Kashmir
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि आज सुबह CIK ने पुलिस और CRPF के साथ मिलकर आतंकवाद से जुड़ी गतिविधियों की चल रही जांच के सिलसिले में घाटी के सात जिलों में छापे मारे। ये छापे पुलवामा, बडगाम, कुलगाम, श्रीनगर, बारामूला, अनंतनाग, कुपवाड़ा में मारे गए। Jammu and Kashmir
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in























