Chinese President ने इस देश के राष्ट्रपति से की अहम मुलाकात
दोनों राष्ट्राध्यक्षों ने भविष्य समुदाय के स्तर तक उन्नत करने की घोषणा की
चंडीगढ, 6 सिंतबर (विश्ववार्ता Chinese President शी चिनफिंग ने पेइचिंग के जन वृहद भवन में चीनी जनता के जापानी अतिक्रमण विरोधी युद्ध और विश्व फासीवाद विरोधी युद्ध विजय की 80वीं वर्षगांठ के स्मरणोत्सव में भाग लेने के लिए चीन आए ज़िम्बाब्वे के राष्ट्रपति एमर्सन दाम्बुद्ज़ो मनांगाग्वा से मुलाकात की। दोनों राष्ट्राध्यक्षों ने द्विपक्षीय सम्बंधों को चीन और जिम्बाब्वे के बीच सभी मौसमों के अनुरूप साझा भविष्य समुदाय के स्तर तक उन्नत करने की घोषणा की।
xi jinping meets with president of zimbabwe
शी चिनफिंग ने कहा कि चीन जिम्बाब्वे को स्वतंत्र रूप से अपनी राष्ट्रीय परिस्थितियों के अनुकूल विकास पथ की खोज करने में दृढ़ता से समर्थन देना जारी रखेगा, बाहरी हस्तक्षेप और अवैध प्रतिबंधों का विरोध करेगा, दोनों देशों और वैश्विक दक्षिण के आम हितों की रक्षा करेगा।
Chinese President चिनफिंग ने कहा कि दोनों पक्षों को चीन-ज़िम्बाब्वे सम्बंधों के स्तर को उन्नत करने के अवसर पर दोनों देशों के बीच सहयोग की गुणवत्ता और उन्नयन को बढ़ावा देना चाहिए। चीन जिम्बाब्वे के साथ मिलकर चीन-अफ्रीका सहयोग मंच के पेइचिंग शिखर सम्मेलन के परिणामों के कार्यान्वयन को बढ़ावा देने और जिम्बाब्वे के आर्थिक और सामाजिक विकास में सहायता देने को तैयार है।
मनांगाग्वा ने चीनी जनता के जापानी अतिक्रमण विरोधी युद्ध की विजय की 80वीं वर्षगांठ के ऐतिहासिक स्मरणोत्सव में भाग लेने पर प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को विश्व फासीवाद विरोधी युद्ध की विजय में चीन के महत्वपूर्ण योगदान को ध्यान में रखना चाहिए। 45 वर्षों के विकास के बाद, ज़िम्बाब्वे-चीन सम्बंध लगातार परिपक्व और लचीले होते जा रहे हैं। जिम्बाब्वे चीन के साथ मिलकर सभी मौसमों के अनुरूप साझा भविष्य समुदाय का निर्माण करने की आशा करता है। जिम्बाब्वे दृढ़तापूर्वक एक-चीन सिद्धांत का पालन करेगा, विभिन्न क्षेत्रों में आपसी लाभ वाले सहयोग को गहरा करेगा, द्विपक्षीय सम्बंधों के और अधिक विकास को बढ़ावा देगा, ताकि दोनों देशों की जनता को और अधिक लाभ मिल सके। xi jinping meets with president of zimbabwe






















