नशे के मुद्दे पर आज Chief secretary और DGP सब-कमेटी के साथ करेंगे बैठक
चंडीगढ़, 1 मार्च (विश्ववार्ता) पंजाब: पंजाब पुलिस आज नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई कर सकती है। मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देश पर डीजीपी गौरव यादव और मुख्य सचिव आज सुबह साढ़े नौ बजे चंडीगढ़ में नशे के खिलाफ गठित सब-कमेटी से मुलाकात करेंगे।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कल सभी जिलों के डीसी, एसएसपी और पुलिस कमिश्नरों के साथ बैठक की थी। उन्होंने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर भी साझा की है।
























