
Chandigarh के पॉश इलाके सेक्टर-11 की मार्केट में बड़ी और खौफनाक वारदात आई सामने
गोली लगने से कैशियर की माैत
बाइक पर आए थे तीन बदमाश
चंडीगढ, 13 जून (विश्ववार्ता)Chandigarh Chemist Shop Murder चंडीगढ़ सेक्टर 11 की केमिस्ट मार्केट में मेडिकल स्टोर पर फायरिंग हुई है। हमले में कैशियर जानकी राम की माैत हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस माैके पर पहुंची और जांच शुरू की। पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है।
बताया जा रहा है कि केमिस्ट शॉप में अंदर आए सिर्फ 2 बदमाश ही नहीं थे बल्कि एक और बदमाश इनके साथ आया था। जो कि बाहर बाइक रेडी कर इनको भगाने का इंतजार कर रहा था। जैसे ही दोनों बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। दोनों उस तीसरे बदमाश के साथ बाइक पर बैठकर मौके से भाग निकले। पुलिस तीसरे बदमाश की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। फिलहाल वारदात को लेकर सेक्टर 11 में आसपास के दुकानदारों में दहशत का माहौल बन गया है। वाकई यह पूरी वारदात दिल दहलाने और रोंगटे खड़े करने वाली है। वारदात से पूरा चंडीगढ़ दहल गया है और शहर में सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।
चंडीगढ़ पुलिस के एक अधिकारी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि इस पूरी वारदात को लेकर हुई प्रारंभिक जांच में ऑटोमेटिक पिस्टल से 13 राउंड के करीब फायरिंग हुई है। हालांकि मृतक कैशियर को कितनी गोलियां लगीं। इसके बारे में अधिकारी ने कहा कि इसकी जानकारी पोस्टमार्टम के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी। पुलिस अधिकारी के मुताबिक, अभी तक जांच में शॉप मालिक को कोई धमकी नहीं आई थी। कैशियर की हत्या क्यों की गई। इसकी जांच की जा रही है। रंगदारी मांगे जाने और गैंगस्टर कनेक्शन के ऐंगल से भी जांच की जा रही है। फरार बदमाशों को जल्द काबू कर लिया जाएगा। उन्हें पकड़ने के लिए नाकाबंदी कर दी गई है।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























