प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम के मद्देनजर Chandigarh PGI में मरीजों को भटकना पड़ा दवाइयों के लिए
चंडीगढ, 17 जुलाई, 2026 (विश्ववार्ता) प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम के मद्देनजर पीजीआई परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी किए जाने से इलाज के लिए पहुंचे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। चंडीगढ में 1,200 से अधिक पुलिस और सुरक्षा जवान तैनात कर दिए गए हैं जबकि प्रधानमंत्री की सुरक्षा की कमान एसपीजी ने संभाल ली है।
Chandigarh PGI OPD में डॉक्टरों से परामर्श मिलने के बावजूद कई मरीज दवाइयां नहीं ले सके। मरीजों का कहना है कि सेक्टर-11 स्थित दवा बाजार की ओर जाने वाले रास्ते पर बैरिकेडिंग कर दी गई थी, जिससे उनका वहां तक पहुंचना संभव नहीं हो पाया। दूर-दराज से आए मरीजों ने बताया कि इलाज के बाद दवा न मिलने से उन्हें निराश होकर लौटना पड़ा
कार्यक्रम में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, पंजाब के राज्यपाल एवं यूटी प्रशासक गुलाब चंद कटारिया, हरियाणा के राज्यपाल प्रो. अशिम कुमार घोष, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी मौजूद रहेंगे।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























