
Chandigarh News: रोजाना चंडीगढ जाने वाले जरा ध्यान दे
चंडीगढ की यह मैन सडक आज से अगले 20 दिन रहेगी बंद
प्रशासन की तरफ से जारी हुई एडवाइजरी
इन रूट्स का लोग कर सकते हैं इस्तेमाल
चंडीगढ़ 26 नवंबर 2025 (विश्व वार्ता) Chandigarh News पंजाब व हरियाणा के अलावा कई अन्य राज्यो के लाखो वाहन चंडीगढ मे रोजाना आते है इसलिए आपके लिए यह खबर बेहद जरूरी है क्योकि ट्रिब्यून चौक से ट्रांसपोर्ट लाइट पॉइंट तक की मुख्य सडक़ बुधवार यानि की आज से अगले 20 दिन के लिए बंद रहेगी। इस सडक़ की रिकार्पेटिंग का काम होगा। प्रशासन के इंजीनियरिंग विभाग के रोड विंग के मुताबिक 26 नवंबर से 15 दिसंबर तक सडक़ को बंद रखा जाएगा। Chandigarh News
चीफ इंजीनियर सीबी ओझा ने बताया कि पूर्व मार्ग पर इस मुख्य मार्ग को जोडऩे वाली सडक़ों को भी जरूरत के अनुसार बंद किया जाएगा। रिकार्पेटिंग और मरम्मत के चलते बारी-बारी से एक-एक तरफ की सडक़ें बंद की जाएंगी। एक तरफ से ट्रैफिक को आने-जाने दिया जाएगा।
इन रूट्स का लोग कर सकते हैं इस्तेमाल
पंचकूला-कलाग्राम लाइट पॉइंट की ओर से आने वाले ट्रैफिक पर इसका ज्यादा असर नहीं पड़ेगा जो ट्रैफिक मध्यमार्ग पर ही जाता है। chandigarh tribune chowk to transport light point
जीरकपुर से आने वाले ट्रैफिक को ट्रिब्यून चौक से सीधा दक्षिण मार्ग पर सेक्टर-32 की ओर से वैकल्पिक रूट लेने होंगे।
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in























