
Chandigarh मे BJP ऑफिस के बाहर धमाके के बाद हाईकोर्ट को मिली बम की धमकी
पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट, हर मूवमेंट पर नजर
चंडीगढ़, 2 अप्रैल, 2026 (विश्ववार्ता) – चंडीगढ़ के सेक्टर 37 में पंजाब BJP हेडक्वार्टर के बाहर धमाके के बाद अब पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट को बम की धमकी मिली है। यह बम की धमकी एक ईमेल के ज़रिए मिली है। आपको बता दें कि इससे पहले भी हाई कोर्ट को तीन बार बम की धमकी मिल चुकी है और अब धमकी मिलने का यह चौथा मामला है।
अभी तक सभी ईमेल हाई कोर्ट रजिस्ट्रार के ऑफिशियल ईमेल एड्रेस पर भेजे गए हैं। सिक्योरिटी एजेंसियां हाई कोर्ट की जांच कर रही हैं। वहीं ईमेल भेजने वाले सोर्स का भी पता लगाया जा रहा है। chandigarh latest news,
हाईकोर्ट परिसर और आसपास के इलाकों में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। सुरक्षा के मद्देनजर एंट्री और मूवमेंट पर नजर रखी जा रही है। डॉग और बम स्क्वायड ने भी चेकिंग की है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि धमकी वास्तविक है या अफवाह, लेकिन किसी भी तरह का जोखिम न लेते हुए हर एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं। साइबर टीम भी सक्रिय हो गई है और मेल भेजने वाले की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। मामले की जांच जारी है।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























