Chandigarh के स्कूलों व Haryana CM सैनी के दफ्तर को बम से उड़ाने की आई धमकी
सुरक्षा एजेंसियां और पुलिस हाई अलर्ट पर
चंडीगढ, 1 जुलाई, 2026 (विश्ववार्ता) चंडीगढ़ से एक बेहद चौंकाने वाली और गंभीर खबर सामने आ रही है। यहां के कई प्रमुख स्कूलों और हरियाणा CM सैनी के दफ्तर (CMO) को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी भरा संदेश एक ईमेल के जरिए भेजा गया है, जिसके बाद से पूरे प्रशासनिक और सुरक्षा अमले में हड़कंप मच गया है।
धमकी भरा मेल मिलने के तुरंत बाद चंडीगढ़ और हरियाणा पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड पर आ गई है चंडीगढ़ पुलिस की विशेष टीमें, बम निरोधक दस्ता (Bomb Disposal Squad) और डॉग स्क्वायड की मदद से चिन्हित स्कूलों और मुख्यमंत्री कार्यालय के आसपास गहन चेकिंग अभियान चला रही हैं।
गौरतलब है कि चंडीगढ़ के स्कूल आज ही गर्मी की लंबी छुट्टियों के बाद दोबारा खुले थे। बच्चे अभी अपनी कक्षाओं में पहुंचे ही थे कि इस धमकी भरे ईमेल ने सुरक्षा एजेंसियों के कान खड़े कर दिए। सूचना मिलते ही प्रभावित स्कूलों में सुरक्षा प्रोटोकॉल एक्टिव कर दिया गया है।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/





















