Chandigarh GMCH-32: हॉस्पिटल के बाथरूम में डॉक्टर की लाश मिली!
चंडीगढ़, 2 जून (विश्ववार्ता) चंडीगढ़ के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (GMCH) में एक डॉक्टर की लाश मिली। आपको बता दें कि मंगलवार को सेक्टर-32 में गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (GMCH-32) में जनरल मेडिसिन डिपार्टमेंट में PG जूनियर रेजिडेंट (JR) के तौर पर काम करने वाले 24 साल के डॉ. योगेश हॉस्पिटल कॉम्प्लेक्स के एक बाथरूम में गए थे। जब काफी देर बाद भी वह बाहर नहीं आए, तो उनके साथियों और हॉस्पिटल स्टाफ को शक हुआ। उन्होंने कई बार दरवाजा खटखटाने और खोलने की कोशिश की, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं आया।
जब काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला, तो उसे तोड़ा गया। डॉ. योगेश अंदर बेहोश पड़े मिले। उन्हें तुरंत इलाज के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूत्रों के मुताबिक, घटना स्थल से इंजेक्शन भी बरामद हुए हैं। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाना-34 की पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया और बाथरूम और आसपास के इलाके से सबूत इकट्ठा किए। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले के हर पहलू की जांच की जा रही है।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























