
Chandigarh Crime News: दिनदहाड़े फायरिंग का आया मामला सामने
– बाइक सवार बदमाशों ने की फायरिंग
अमृतसर, चंडीगढ़, 5 नवंबर, (विश्व वार्ता) चंडीगढ़ में दिनदहाड़े फायरिंग का मामला सामने आया है। एक पार्षद के रिश्तेदार के घर पर अंधाधुंध फायरिंग हुई। मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों ने घर पर कई गोलियां चलाईं। Chandigarh Crime News:
इस घटना में पास में खड़ी एक थार कार का शीशा भी टूट गया। घटना के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर कई गोलियों के खोल बरामद किए हैं। पुलिस ने शहर की घेराबंदी कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है। शहर में लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जाँच की गई है।
चंडीगढ़ पुलिस के अनुसार, आज सुबह सेक्टर 38सी स्थित एक घर पर फायरिंग हुई। मोटरसाइकिल पर सवार दो हमलावर आए, अंधाधुंध फायरिंग की और फिर फरार हो गए। शुरुआती जाँच में चार राउंड फायरिंग की बात सामने आई है। पुलिस के अनुसार, जिस घर में फायरिंग हुई, वह पार्षद हरदीप सिंह के एक रिश्तेदार का है। Chandigarh Crime News:
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























