
Chandigarh Cab Driver Strike: चंडीगढ़ कैब ड्राइवर हड़ताल: ट्राइसिटी के यात्रियों को आज बढ़ सकती है परेशानी!, कैब ड्राइवर हड़ताल पर
– चंडीगढ़, पंचकूला और मोहाली में कैब ड्राइवरों की हड़ताल
– ट्राइसिटी में कैब ड्राइवरों की हड़ताल से 50,000 यात्री हो सकते है प्रभावित
चंडीगढ, 15 जून (विश्ववार्ता) चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में सफर करने वाले लोगों को इन दिनों बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है चंडीगढ़ में आज ड्राइवर यूनियनों की तरफ से धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इसके लिए पहले से ही कॉल दी गई थी। ऐसे में ऐप-आधारित कंपनियों की कैब सेवाओं का उपयोग करने वाले यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। Chandigarh cab strike passengers face issues ctubuses auto
बढ़ती लागत से परेशान चालक: प्रदर्शन कर रहे ड्राइवरों का कहना है कि वर्ष 2025 में चंडीगढ़ प्रशासन ने ऐप आधारित कैब सेवाओं के लिए 25 रुपये प्रति किलोमीटर की दर तय की थी. इसके बाद पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की कीमतों में कई बार वृद्धि हुई, लेकिन किराया दरों में कोई संशोधन नहीं किया गया. इससे चालकों की आय और खर्च के बीच संतुलन बिगड़ गया है।
“मौजूदा किराए पर काम करना मुश्किल”: कैब चालकों ने कहा कि, “सीएनजी के दाम करीब 9 रुपये प्रति किलो बढ़ चुके हैं, जबकि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भी लगातार इजाफा हुआ है. मौजूदा किराए पर वाहन की ईएमआई, रखरखाव, बीमा और घरेलू खर्च निकालना मुश्किल हो गया है. बढ़ती महंगाई के बीच मौजूदा दरें व्यवहारिक नहीं रह गई हैं।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























