
Chandigarh: Chandigarh Administration ने डेपूटेशन समाप्त होने के बाद 2 IAS अधिकारियों को भेजा पंजाब वापस
HCS अधिकारी राधिका सिंह को किया गया उच्च शिक्षा निदेशक नियुक्त
चंडीगढ़, 13 नवंबर (विश्व वार्ता) : चंडीगढ़ में प्रतिनियुक्ति पर गए दो आईएएस अधिकारियों को उनके मूल कैडर पंजाब वापस भेज दिया गया है। इनमें हरसुहिंदर पाल सिंह बराड़ और रुबिंदरजीत सिंह बराड़ शामिल हैं। वे जिन विभागों का कार्यभार संभाल रहे थे, उन्हें पीसीएस अधिकारी अमनदीप सिंह और एचसीएस अधिकारी राधिका सिंह को सौंप दिया गया है। ये आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गए हैं। Chandigarh Administration
























