
बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से परेशान Punjab के किसानों को Central Government से बड़ी राहत!
– केंद्र ने गेहूं खरीद के नियमों में दी बड़ी छूट; पढ़ें डिटेल्स
चंडीगढ़, 17 अप्रैल, (विश्व वार्ता) बेमौसम बारिश से परेशान पंजाब के किसानों के लिए बड़ी राहत की खबर है। बारिश और ओलावृष्टि से प्रभावित फसल को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार ने पंजाब के किसानों को बड़ी राहत दी है। रबी मार्केटिंग सीजन (RMS) 2026-27 के तहत गेहूं खरीद के लिए तय नियमों में खास छूट दी गई है। यह फैसला पंजाब के सभी जिलों के साथ-साथ चंडीगढ़ (UT) पर भी लागू होगा।
दरअसल, राज्य सरकार और फूड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (FCI) ने केंद्र को रिक्वेस्ट में बताया था कि बारिश की वजह से गेहूं की क्वालिटी पर असर पड़ा है। इसके बाद केंद्र ने तुरंत एक्शन लेते हुए 10 अप्रैल को जमीनी हालात का जायजा लेने के लिए टीमें भेजीं। यह फैसला फील्ड रिपोर्ट के आधार पर लिया गया है। केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने बताया कि केंद्र सरकार ने इस बारे में राज्य सरकार को एक लेटर भेजा है। उन्होंने कहा कि ये आदेश आज से ही लागू होंगे। Central Government
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in






















