
Punjab latest news, कल पंजाबभर के गांवो मे Central Government के इस फैसले को लेकर होगा बडा हल्ला बोल
राज्यभर के गांवों में विरोध प्रदर्शन किए जाएंगे-संयुक्त मजदूर मोर्चा
चंडीगढ, 25 दिसंबर (विश्ववार्ता) ग्रामीण और खेत मजदूर संगठनों के संयुक्त मोर्चे ने Central Government द्वारा मनरेगा को समाप्त करने को सही ठहराने के लिए 26 दिसंबर को ग्राम सभाओं के जरिए प्रस्ताव पारित कराने के फैसले का कड़ा विरोध किया है। संगठनों ने इसे मजदूरों के जख्मों पर नमक छिडक़ने जैसा कदम बताया है।
संयुक्त मजदूर मोर्चे ने घोषणा की है कि 26 दिसंबर को राज्यभर के गांवों में विरोध प्रदर्शन किए जाएंगे। मोर्चे के नेताओं ने कहा कि सरकार की मजदूर और जन-विरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष को और तेज किया जाएगा। संगठनों ने यह भी ऐलान किया कि मजदूरों की जायज मांगों को लेकर 6 और 7 जनवरी को पूरे पंजाब में डिप्टी कमिश्नर कार्यालयों के सामने बड़े पैमाने पर धरने दिए जाएंगे। Central Government
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in






















