
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर CJP के आंदोलन में कई जगहों पर जुटे प्रदर्शनकारी
चंडीगढ 11 अक्तूबर, 2026 (विश्ववार्ता) मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के आंदोलन जारी रखने के एलान के बाद आज भी दिल्ली में कई जगहों पर प्रदर्शनकारी जुटे। दिल्ली पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है। सीजेपी के अंजिक्य शिंदे ने कहा कि जब तक सीईसी ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा नहीं हो जाता तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा। वहीं, मजिस्ट्रेट कोर्ट ने अभिजीत, सौरव दास और आशुतोष रांका को रिहा कर दिया है। उधर, आज दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन खुले हैं।
कापासेड़ा बॉर्डर पर हालात सामान्य हैं। पुलिस द्वारा चेकिंग नहीं की जा रही है। गाड़ियों को जाने दिया जा रहा है।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























