
California: अमेरिका में भारतीय इंजीनियर की मिली लाश
कौन थे भारतीय छात्र साकेत श्रीनिवासैया ?
दिल्ली, 15 फरवरी,(विश्ववार्ता) indian student: कैलिफोर्निया में छह दिन से लापता भारतीय छात्र साकेत श्रीनिवासैया का शव बर्कले इलाके में बरामद हुआ। भारतीय वाणिज्य दूतावास ने मौत की पुष्टि करते हुए कहा कि पार्थिव शरीर भारत भेजने की प्रक्रिया में परिवार की हर संभव मदद की जाएगी. अपने एक्स पोस्ट में भारतीय दूतावास ने लिखा, ‘यह सूचित करते हुए गहरा खेद है कि स्थानीय पुलिस ने लापता भारतीय छात्र साकेत श्रीनिवासैया का शव बरामद होने की पुष्टि कर दी है।
इस अत्यंत कठिन समय में हम उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। दूतावास परिवार को सभी आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए तत्पर है, जिसमें स्थानीय अधिकारियों के साथ समन्वय और पार्थिव शरीर को जल्द से जल्द भारत वापस भेजने की व्यवस्था करना शामिल है। हमारे अधिकारी परिवार के साथ सीधे संपर्क में हैं और सभी आवश्यक औपचारिकताओं और सेवाओं में उनका सहयोग करेंगे।’ indian student
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in























