
Punjab CM Mann की अध्यक्षता मे हुईं cabinet meeting मे लिये गये बडे फैसले
पंजाब में जिसका खेत उसकी रेत पॉलिसी लागू
मरने वालों के परिवारों को मिलेगा इतने लाख का मुआवजा
स्कूल, कॉलेजों की इमारतों का होगा सर्वे
चंडीगढ, 8 सिंतबर (विश्ववार्ता) Punjab Cabinet Meeting मे आज कई बडे अहम फैसलो पर मुहर लगी है। सीएम भगवंत मान ने अस्पताल से ही वीडियो कॉफ्रेसिंग के जरिये बैठक मे हिस्सा लिया। बैठक मे पंजाब में जिसका खेत उसकी रेत पॉलिसी लागू कर दी गई है। कैबिनेट की बैठक में इस पर मुहर लगी। बैठक के बाद सीएम भगवंत मान ने पत्रकारों से बातचीत में इसकी जानकारी दी। बतां दे कि सीएम भगवंत मान अभी अस्पताल में भर्ती हैं। वे अस्पताल से ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कैबिनेट मीटिंग में शामिल हुए। बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि अस्पताल में रहकर भी उन्हें बस पंजाब और पंजाबियों की चिंता ही सताई जा रही है।
punjab cabinet meeting today cm bhagwant mann
इस पॉलिसी के अंतर्गत जिसके खेत में मिट्टी है, उसको वह किसान बेच सकता है। बाढ़ के बाद दरियाओं की गाद किसानों के खेतों में इक_ा हो गई है। पंजाब के किसानों को प्रति एकड़ फसल बर्बादी पर 20 हजार रुपये का मुआवजा सरकार देगी। सरकार का दावा है कि ये अब तक का देश में सबसे ज्यादा मुआवजा है।
जिन लोगों की मौत बाढ़ के दौरान हुई है, उनके परिवारों को चार लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। जिन लोगों के घर बाढ़ के दौरान क्षतिग्रस्त हो गए हैं, उन्हें वित्तीय सहायता मिलेगी।
सीएम ने बताया कि जिन किसानों ने पंजाब कोऑपरेटिव बैंकों से कर्ज लिया हुआ है। उन्हें छह महीने तक कोई किश्त नहीं देनी होगी। इस दौरान कोई ब्याज भी नहीं लगेगा। बाढ़ का पानी उतरने के बाद टीकाकरण अभियान शुरू होगा। लोगों की स्वास्थ्य जांच के लिए मेडिकल शिविर लगाए जाएंगे। प्रदेश में पानी उतरने के बाद बड़े स्तर पर सफाई अभियान चलेगा।
Punjab cabinet meeting today cm bhagwant mann
बाढ़ के पानी से स्कूलों, कॉलेजों और सरकारी भवनों का बहुत नुकसान हुआ है। उनका सर्वे करवाकर उनकी मरम्मत करवाई जाएगी। सीएम ने कहा कि पंजाब सरकार इस संकट के मौके पर सभी पंजाबियों के साथ खड़ी है।
और अधिक समाचार पढ़ने के लिए क्लिक करें: www.wishavwarta.in























