Budget Session 2026: आज से संसद का बजट सत्र शुरू
इतिहास में पहली बार रविवार को पेश किया जाएगा केंद्रीय बजट
राष्ट्रपति के अभिभाषण से आज होगा संसद के बजट सत्र का आगाज
चंडीगढ़, 28 जनवरी,(विश्ववार्ता) Parliament Budget Session आज से संसद के बजट सत्र की शुरूआत होगी… सत्र की शुरुआत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण से होगी… सुबह 11 बजे राष्ट्रपति का संबोधन होगा… वहीं इतिहास में पहली बार रविवार यानि एक फरवरी को केंद्रीय बजट पेश किया जाएगा। फरवरी को वित्त मंत्री द्वारा आम बजट पेश किया जाएगा। सत्र दो चरणों में चलेगा— पहला 13 फरवरी तक और दूसरा 9 मार्च से 2 अप्रैल तक। हालांकि, सत्र की शुरुआत से पहले ही राजनीतिक तनाव साफ दिख रहा है, क्योंकि कल हुई सर्वदलीय बैठक में सरकार ने विपक्ष की प्रमुख मांगों को खारिज कर दिया।
किरेन रिजिजू ने विपक्ष को जवाब दिया
सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की, जबकि संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने विपक्ष को जवाब दिया। विपक्ष ने मुख्य रूप से विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) यानी वीबी-जीरामजी कानून (जिसे वीबी-जी राम जी कहा जाता है) और एसआईआर यानी मतदाता सूची के विशेष गहन संशोधन पर चर्चा की मांग की। Budget Session 2026
विपक्ष का कहना है कि वीबी-जीरामजी कानून मनरेगा की भावना को कमजोर करता है, जबकि SIR प्रक्रिया लोकतंत्र पर सवाल उठाती है। सरकार इसे विकास और सुधार बताती है। अब देखना है कि सत्र में कितनी बहस होती है या हंगामा हावी रहता है। Budget Session 2026
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in






















