National News: प्रधानमंत्री नरेंद्र Modi आज देश को देंगे स्वदेशी 4जी प्रणाली की सौगात
चंडीगढ़, 27 सितंबर (विशवार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार यानी आज ओडिशा दौरे पर रहेंगे। यहां वह सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार कंपनी बीएसएनएल की स्वदेशी 4जी प्रणाली का शुरुआत करेंगे। इसकी शुरुआत के साथ ही भारत दूरसंचार उपकरण बनाने वाले डेनमार्क, स्वीडन, दक्षिण कोरिया, चीन जैसे प्रमुख देशों में शामिल हो जाएगा। प्रधानमंत्री के 4जी नेटवर्क का उद्घाटन करने के साथ देशभर में बीएसएनएल उपभोक्ताओं को हाईस्पीड इंटरनेट सेवा मिलने लगेगी। pm modi to launch indigenous bsnl network
शनिवार को प्रधानमंत्री की तरफ से इस शुरुआत के बाद देश के हर हिस्से में 4जी नेटवर्क की सुविधा होगी जो बाद में 5जी नेटवर्क में भी आसानी से बदली जा सकती है।
टेलीकाम मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बताया कि प्रधानमंत्री शनिवार को तकरीबन 98,000 मोबाइल 4जी टावर का भी अनावरण करेंगे। इन दोनों शुरुआत के बाद भारत टेलीकॉम उपकरण बनाने वाले प्रमुख देशों की श्रेणी में शामिल हो जाएगा। pm modi to launch indigenous bsnl network
स्वदेशी 4जी नेटवर्क में इस्तेमाल होने वाले रेडियो एक्सेस नेटवर्क (रैन) को सरकारी उपक्रम सी-डाट से जुड़े तेजस नेटवर्क ने विकसित किया है। बाकी के काम टीसीएस व बीएसएनएल ने किए हैं।
सिंधिया ने बताया कि सभी हिस्सों में इस शुरुआत से अब देश के गांव-गांव में बच्चे विश्व स्तरीय ऑनलाइन शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे। किसानों को गांव में ही मंडी की दरों की जानकारी मिल जाएगी। उत्तर-पूर्व राज्यों के उद्यमी भी आसानी से अब अपने सामान की बिक्री ऑनलाइन रूप में कर सकेंगे। टेलीकॉम सेक्टर में भारत सिर्फ विश्व स्तरीय इंटरनेट की सुविधा ही प्रदान नहीं कर रहा है बल्कि टेलीकॉम उपकरण निर्माण के हब के रूप में भी खुद को स्थापित कर रहा है।
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in
























