
Punjab Crime news, : मोहाली में साले ने जीजा की हत्या की
– मां ने बेटे को प्रॉपर्टी देने के बजाय बेटी के नाम पर वसीयत कर दी थी
– जीजा ने रंजिश में घटना को दिया अंजाम
मोहाली, 20 अगस्त (विश्व वार्ता) – मोहाली के सेक्टर-87 में एक ऐसा मामला सामने आया है जहां एक व्यक्ति ने अपने दोस्त के साथ मिलकर प्रॉपर्टी विवाद में अपने जीजा की हत्या कर दी। मृतक की पहचान अमनदीप सिंह के रूप में हुई है, जो सेक्टर-87 में प्रॉपर्टी डीलर का ऑफिस चलाता था। मृतक की पत्नी रमनदीप कौर के बयानों के अनुसार, उसके पिता की मौत के बाद परिवार की प्रॉपर्टी उसकी मां स्वर्णजीत कौर के नाम पर थी। मां ने अपनी प्रॉपर्टी की वसीयत उसके (रमनदीप कौर) नाम पर कर दी थी, जबकि उसके भाई प्रदीप सिंह को प्रॉपर्टी का वारिस नहीं बनाया था। इसी बात को लेकर प्रदीप की रंजिश थी। पत्नी रमनदीप कौर के बयानों के मुताबिक, 18 अगस्त को शाम करीब 5:40 बजे प्रदीप सिंह अपने एक दोस्त के साथ सेक्टर-87 में अमनदीप के ऑफिस पहुंचा। प्रॉपर्टी को लेकर हुई बहस के बाद दोनों ने अमनदीप पर हमला कर दिया। शिकायत के मुताबिक, अमनदीप जान बचाने के लिए पीछे की ओर भागा, लेकिन आरोपियों ने उसे घेर लिया। चाकू से गर्दन और शरीर पर कई बार वार करने के बाद सिर और छाती पर लोहे की रॉड से भी हमला किया गया। हमले के बाद आरोपी अमनदीप की इनोवा कार लेकर मौके से फरार हो गए। Brother law kills brother-in-law in Mohali
गंभीर रूप से घायल अमनदीप सिंह को उसके परिवार वाले अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पत्नी रमनदीप कौर की शिकायत पर प्रदीप सिंह और उसके अज्ञात साथी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में हत्या का कारण प्रॉपर्टी विवाद माना जा रहा है।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishawwarta.in/























