BRICS युवा मंत्रियों और ब्रिक्स खेल मंत्रियों की बैठक की मेजबानी आज करेगा भारत
चंडीगढ, 23 अगस्त, 2026 (विश्ववार्ता) ब्रिक्स देशों की अध्यक्षता 2026 में भारत के पास है। इसी के तहत आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में ब्रिक्स देशों के युवा और खेल मामलों के मंत्रियों की बैठक हो रही है। दो दिवसीय कार्यक्रम में आज 11 सदस्य देशों के खेल मंत्री और प्रतिनिधिमंडल में शामिल लोग अलग-अलग विषयों पर चर्चा करेंगे। बैठक का मकसद खेलों में सहयोग को मजबूत करने की साझा प्रतिबद्धता को दोहराना है। 2026 में ब्रिक्स का विषय “लचीलेपन, नवाचार, सहयोग और स्थिरता के लिए निर्माण” रखा गया है। यह लोगों पर केंद्रित और मानवता को प्राथमिकता देने वाले दृष्टिकोण को दिखाता है।
India to host brics youth ministers and brics sports ministers meeting
BRICS
बैठकों की अध्यक्षता युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया करेंगे, और युवा कार्यक्रम और खेल राज्य मंत्री रक्षा खडसे कार्यवाही में भाग लेंगी।
युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय ने कहा कि ब्रिक्स युवा मंत्रियों की बैठक में युवा विकास और सशक्तिकरण में सहयोग को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। इसमें शिक्षा, कौशल, उद्यमिता, कल्याण और सतत विकास जैसे विषयों पर चर्चा होगी। मंत्रालय ने कहा कि ब्रिक्स खेल मंत्रियों की बैठक में 11 ब्रिक्स सदस्य देशों के खेल मंत्री और प्रतिनिधिमंडल प्रमुख भाग लेंगे।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/