
BREAKING NEWS: बढती सर्दी के बीच Chandigarh में स्कूलों की छुट्टियां बढ़ीं
अब इस तारिख तक बंद रहेंगे सभी स्कूल
मौसम विभाग ने जारी की एडवाइजरी
चंडीगढ, 13 जनवरी, 2026 (विश्ववार्ता) Chandigarh winter vacation चंडीगढ़ में स्कूलों की छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं। यहां के सभी सरकारी, प्राइवेट, गवर्नमेंट एडेड व मान्यता प्राप्त स्कूल अब 17 जनवरी तक बंद रहेंगे। पहले स्कूल 15 जनवरी को खुलने थे। लेकिन उससे पहले ही प्रशासन ने छुटि्टयां बढ़ाने की घोषणा कर दी है।
बता दें कि पूरे उत्तर भारत में पड़ रही कड़ाके की ठंड को देखते हुए चंडीगढ़ प्रशासन ने एक बार फिर से स्कूलों की छुट्टियां बढ़ा दी है. पहले 15 जनवरी को स्कूल खुलने थे लेकिन सर्द मौसम को देखते हुए अब एक बार फिर से स्कूलों को बंद रखने का फैसला लिया गया है।
मौसम विभाग की एडवाइजरी
चंडीगढ़ मौसम विभाग का कहना है कि इस समय बारिश नहीं होने के चलते कड़ाके की ठंड पड़ रही है. अगले 3 दिन तक न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं आएगा. 15 जनवरी को पश्चिमी हिमालय क्षेत्रों में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना बनी हुई है जिससे मौसम में परिवर्तन देखने को मिलेगा. इस दौरान पहाड़ों पर बर्फबारी के साथ- साथ पंजाब, चंडीगढ़ और हरियाणा में बारिश के आसार बन सकते हैं. Chandigarh
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in























