
Breaking News: पंजाब के इस जिले से आई बडी खबर सामने, स्कूल को मिली बम से उडाने की धमकी
मचा हडकंप
चंडीगढ, 15 दिसंबर, 2025 (विश्ववार्ता) पंजाब के जालंधर में कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से हड़कंप मच गया है। स्कूलों के प्रिंसिपल को धमकी भरी मेल भेजी गई। मेल मिलते ही तुरंत स्कूलों में चलती क्लास को बंद कर लाइटें बुझा दी गईं। । धमकी भरा ई-मेल/कॉल मिलने के बाद तुरंत स्कूल को खाली करवा दिया गया, जिससे स्कूल प्रशासन और अभिभावकों में हड़कंप मच गया। schools bomb threat
मिली जानकारी के अनुसार, धमकी मिलने की सूचना प्रिंसिपल ने तुरंत पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्कूल परिसर की सुरक्षा घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी गई। एहतियातन छात्रों को समय से पहले छुट्टी देकर अभिभावकों को बच्चों को लेने के लिए बुलाया गया। schools bomb threat






















