
Bollywood की इस मशहूर Actress ने चलती ट्रेन से छलांग लगाई
– गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
मुंबई चंडीगढ, 12 सिंतबर (विश्ववार्ता) : Bollywood actress करिश्मा शर्मा मुंबई लोकल ट्रेन में यात्रा करते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गईं। घटना के तुरंत बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। अभिनेत्री ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के ज़रिए यह जानकारी साझा की।
This famous Bollywood actress jumped from a moving train
“प्यार का पंचनामा 2” जैसी फिल्मों में नज़र आ चुकीं बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा शर्मा ने अपनी पोस्ट में लिखा, “कल जब मैं साड़ी पहनकर चर्चगेट शूटिंग के लिए जा रही थी, तो मैंने ट्रेन से यात्रा करने का फैसला किया। जैसे ही मैं ट्रेन में चढ़ी, ट्रेन की गति बढ़ने लगी। मैंने देखा कि मेरी दोस्त अभी तक ट्रेन में नहीं चढ़ी है। डर के मारे मैं कूद गई और गिर पड़ी।”moving train
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, करिश्मा शर्मा को मुंबई की लोकल ट्रेन से कूदने के बाद पीठ और सिर में गंभीर चोटें आईं। वह पीठ के बल गिरी थीं। उनके सिर पर सूजन है और पूरे शरीर पर चोटों के निशान हैं। डॉक्टर ने उनका इलाज शुरू कर दिया है। प्रशंसक करिश्मा के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। jumped train






















