
69 की उम्र में एक्शन मोड में लौटे Bollywood actor Anil Kapoor
फिल्म ‘Subedaar’ का टीजर हुआ रिलीज
दिल्ली, 11 फरवरी,(विश्ववार्ता) Bollywood actor Anil Kapoor की आने वाली फिल्म सूबेदार की एक झलक रिलीज की गई है. इसमें उनका एक्शन अवतार फैन्स को खासा पसंद आ रहा है. ये फिल्म ओटीटी प्लैटफॉर्म अमेजन प्राइम पर आने वाली है.Subedaar’
‘तुम्हारी सुलु’, ‘जलसा’ और ‘दलदल’ के जरिए बेहतरीन कहानियों को दर्शकों तक पहुंचाने के लिए मशहूर, सुरेश त्रिवेणी ने फिल्म ‘सूबेदार’ का निर्देशन किया हैं और इसे विक्रम मल्होत्रा, अनिल कपूर, और सुरेश त्रिवेणी ने साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है. ओपनिंग इमेज फिल्म्स प्रोडक्शन द्वारा अनिल कपूर फिल्म एंड कम्युनिकेशन नेटवर्क (AKFCN) के साथ मिलकर तैयार की गई ये फिल्म बेहद दमदार और जज्बातों से भरी एक्शन-ड्रामा है.
‘सूबेदार’ की कहानी सुरेश त्रिवेणी और प्रज्वल चंद्रशेखर ने लिखी है जिसमें अनिल कपूर और राधिका मदान मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं, साथ ही सौरभ शुक्ला, आदित्य रावल, फैजल मलिक और मोना सिंह ने भी अहम किरदार निभाए हैं. 5 मार्च को भारत और दुनिया भर के 240 से अधिक देशों एवं क्षेत्रों में प्राइम वीडियो पर हिंदी, तमिल और तेलुगु में सूबेदार का प्रीमियर होगा Subedaar’
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in























