
इस Bollywood Actor और उनकी पत्नी के साथ हुआ जबरदस्त हादसा,अस्पताल मे भर्ती
चंडीगढ,3 जनवरी, 2026 (विश्ववार्ता) बॉलीवुड एक्टर आशीष विद्यार्थी और उनकी पत्नी रूपाली बरुआ शुक्रवार देर रात गुवाहाटी के जू रोड इलाके में सड़क हादसे का शिकार हो गए। हादसा रात करीब 12 बजे द गुवाहाटी एड्रेस होटल के सामने हुआ, जब कपल होटल के रेस्टोरेंट से बाहर निकलकर सड़क पार कर रहे थे। Bollywood Actor
पुलिस के अनुसार, एक तेज रफ्तार बाइक गुवाहाटी के चांदमारी इलाके से आ रही थी और उसने सड़क पार करते समय दोनों को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद आशीष और रूपाली को चोटें आईं। हादसे में बाइक सवार भी गंभीर रूप से घायल हुआ। सूचना मिलने पर गीतानगर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। घायल बाइक सवार को इलाज के लिए गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया। वहीं, विद्यार्थी और उनकी पत्नी का भी अस्पताल में इलाज चल रहा है। Bollywood Actor
आशीष विद्यार्थी ने 1986 में कन्नड़ फिल्म ‘आनंद’ से फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने 11 भाषाओं में 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। हिंदी सिनेमा में उन्हें 1994 की फिल्म ‘द्रोहकाल’ से पहचान मिली और इसके लिए उन्हें 1995 में राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी मिला। वे ‘1942: ए लव स्टोरी’, ‘वास्तव’, ‘कहो ना… प्यार है’, ‘बर्फी’ और ‘हैदर’ जैसी फिल्मों में विलेन और कैरेक्टर रोल के लिए जाने जाते हैं।
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in























