मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ इंडिया ब्लॉक का विरोध प्रदर्शन आज लगातार तीसरे दिन भी जारी
लंच के बाद फिर सड़क पर उतरे राहुल गांधी
चंडीगढ 08 अक्तूबर, 2026 (विश्ववार्ता) मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी रखने के लिए INDIA ब्लॉक के नेता राजघाट की ओर रवाना हुए। SIR और मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ इंडिया ब्लॉक का विरोध प्रदर्शन आज लगातार तीसरे दिन भी जारी है। कांग्रेस ने अपने सभी सांसदों और मुख्यमंत्रियों को दिल्ली बुलाया है।
टीएमसी, लेफ्ट पार्टियों समेत कई अन्य विपक्षी दलों के भी प्रदर्शन में शामिल हैं। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी आज दिल्ली पहुंच रही हैं। वहीं, बेंगलुरू में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) भी प्रदर्शन कर रही है। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को हिरासत में लिए जाने को लेकर 6-7 अक्टूबर के प्रदर्शन के दौरान बदसलूकी के विरोध में कांग्रेस आज ‘ब्लैक डे’ मना रही है।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























